Snapchat Kya Hai – What is Snapchat in Hindi

 Snapchat Kya Hai – What is Snapchat in Hindi?

 

👇दोस्तो तो चलिए जानते है आज हम स्नैपचैट के बारे में 👇


Snapchat



Snapchat एक Multimedia Messaging App है। जिसमे हम तरह तरह के Filters का उपयोग करके Snap यानी कि Photos और Videos बना सकते है। और अपने Snapchat friends के साथ शेयर कर सकते है। शेयर किया हुए Snap seen होने के बाद गायब हो जाता है। साथ ही इस एप में हम अपने दोस्तो के साथ Chatting और Video Call भी कर सकते है।


Snapchat में हमे कई तरह के Filters, Lanses, Bitmojis और Fun Effects देखने को मिल जाते है।


Google Play Store पर यह एप को 4.3 और Apple App Store पर 3.8 कि Rating मिली हुई है। गूगल प्ले स्टोर पर से 1 Billion से भी ज्यादा लोगो ने Snapchat App डाउनलोड किया है।


Snapchat कैसे काम करता है – How Does Snapchat Work in Hindi?

Snapchat एप में हम अपने कैमरा का उपयोग करके इसमें दिए गए फिल्टर और इफेक्ट्स की मदद से बेहतरीन फोटोज और विडियोज शूट कर सकते है।


इसके साथ ही जो भी फोटोज और वीडियो हमने बनाए है उसे हम स्टोरी पर डाल सकते है तथा अपने दोस्तो के साथ रोजाना Snaps शेयर करके स्ट्रीक बना सकते है।


Snapchat हमे चैटिंग और वीडियो कॉल्स के जरिए अपने दोस्तो के साथ बाते करने कि परमिशन भी देता है। स्नैपचैट पर हम अपना BitMoji अवतार क्रिएट कर सकते है। और यह अवतार हमारे DP में सेट रहता है। हम इसके बजाए कोई दूसरा हमारा फोटो DP में नहीं सेट कर सकते।


Snapchat पर भजे हुए Chats और Snaps एक बार देख लेने के बाद यानी कि Seen हो जाने के बाद तुरंत Disappeard हो जाते है। यानी कि गायब हो जाते है। अगर हम चाहे तो इसे हम 24 hours पर सेट कर सकते है। मतलब कि जिसने भी आपके Chats और Snaps भेजे है वो तुरन्त गायब नहीं होंगे। वो 24 घंटे के बाद गायब होंगे।



Snapchat App डाउनलोड कैसे करें?




Snapchat App एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए Google Play Store और एप्पल iOS फोन्स के लिए Apple App Store पर available है।


Android में Snapchat डाउनलोड कैसे करें?



सबसे पहले अपने फोन में “Google Play Store” ओपन करे।



इसके बाद सर्च बार में “Snapchat” टाइप करके सर्च करे।



अब सबसे उपर ही यह एप आजाएगा इस पर “क्लिक” कर ले।




इसके बाद आपको बाजू में “Install” का बटन दिया होगा उस पर क्लिक करे।



Install पर क्लिक करने के बाद एप डाउनलोड होने के बाद इंस्टॉल हो जाएगा।

iOS में Snapchat डाउनलोड कैसे करें?



अपने एप्पल फोन में “Apple Store” ओपन करे।



नीचे राइट कोन में सर्च का ऑप्शंस होगा उस पर क्लिक करके उसमे 


“Snapchat” टाइप करके सर्च कर दे।



अब यह एप सबसे पहले नंबर पर आजाएगा और इस पर क्लिक कर दे।



अब आपको “GET” का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक कर ले।



“GET” पर क्लिक करने के बाद एप डाउनलोड होना स्टार्ट हो जाएगा।



Snapchat में Account कैसे बनाये – How To Create Account in Snapchat in Hindi



Step #1: सबसे पहले अपने फोन में “Snapchat” इंस्टॉल करके ओपन कर ले।


Step #2: अब आपके सामने Log in और Sign Up यह दो ऑप्शन आयेंगे।


Step #3: नया अकाउंट बनाने के लिए “Sign Up” पर क्लिक करे।


Step #4: इसके बाद “Continue” पर क्लिक करके परमिशन “Allow” कर दे।


Step #5: अब अपना “First Name” और “Last Name” डाल कर “Sign Up & Accept” पर क्लिक करे।


 snapchat kya hai - snapchate me account kaise banaye - How To Create Account in Snapchat in Hindi



Step #6: अब अपनी “Birthday” डिटेल्स डाले और “Continue” पर क्लिक करे।


Step #7: अब अपना “Username” सेलेक्ट करे और “Continue” पर क्लिक करे।


Step #8: अब अकाउंट का “Password” सेट करले और “Continue” पर क्लिक कर दे।


snapchat kya hai - snapchate me account kaise banaye - How To Create Account in Snapchat in Hindi

Step #9: इसके बाद अपना “Mobile Number” डाले और “Continue” कर दे।


snapchat kya hai - snapchate me account kaise banaye - How To Create Account in Snapchat in Hindi

Step #10: अगर आपको मोबाइल नंबर के बजाए अपना Email डालना है तो आपको मोबाइल नंबर के उपर “Sign Up with email instead” लिखा हुआ मिल जाएगा। उस पर क्लिक करके अपना Email डाल के “Continue” पर क्लिक कर दे।


अब आप देख सकते है कि आपका Snapchat अकाउंट बन चुका है।


Snapchat कैसे इस्तेमाल करें – How To Use Snapchat in Hindi?



Snapchat App में आप अपने मोबाइल नंबर और ईमेल का उपयोग करके अकाउंट बना सकते है। एप ओपन करने के बाद आपके सामने Snapchat कैमरा का इंटरफेस ओपन हो जाता है। जिसमे आपको फोटोज और वीडियो बनाने के लिए ढेर सारे टूल्स, इफेक्ट्स, लेंसेस आदि जैसी चीज मिल जाती है।


इसके साथ ही नीचे बॉटम में आपको Map, Chat, Stories और Discover जैसे ऑप्शन्स भी देखने को मिल जाते है। इन सभी के बारे में हम आगे डिटेल में जानेंगे।


इसमें हम अपना अवतार भी बना सकते है। जिसे स्नैपचैट में BitMoji बोलते है। इसमें हम अपना मन चाहा अवतार बना सकते है और यह अवतार हमारे प्रोफाइल फोटो पर सेट रहता है।


साथ ही इसमें हम Snap क्रिएट करके स्टोरी डाल सकते है, और अपने दोस्तो के साथ Snaps शेयर करके Streaks भी बना सकते है।


  • स्नैपचैट पर हम अपने दोस्तो को एड करके तथा ग्रुप्स बना करके उनके साथ चैटिंग और वीडियो कॉल्स के जरिए बाते भी कर सकते है।

TechAkki

Technical

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद

और नया पुराने