Realme C21 को मलेशिया में 499 मलेशियन रिंगिट यानी करीब 8,800 रुपये में बेचा जा र हा है। Realme C25 को हाल ही में इंडोनेशिया में 2,299,000 इंडोनेशियन रुपयाः यानी करीब 11,600 रुपये में लॉन्च किया गया है।
रियलमी इंडिया अगले सप्ताह भारत में तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। रियलमी सी सीरीज के तीन स्मार्टफोन Realme C20, Realme C21 और Realme C25 आठ अप्रैल को भारत में लॉन्च होंगे। तीनों फोन की लॉन्चिंग इवेंट को कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा। बता दें कि Realme C20 को इसी साल जनवरी में वियतनाम में लॉन्च किया गया है, जबकि Realme C21 और Realme C25 क्रमशः मेलेशिया और इंडोनेशिया में लॉन्च हो चुके हैं। इस सीरीज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Realme C25 है जो कि ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आता है। भारत में तीनों फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।
Realme C20, Realme C21, Realme C25 की संभावित कीमत
अभी तक कीमत को लेकर आधिकारिक जानकारी तो नहीं मिली है, लेकिन ये फोन पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुके हैं। ऐसे में संभावित कीमत का अनुमान लगाया जा सकता है। Realme C20 को वितयनाम में 2,490,000 वियतनामी डोंग यानी करीब 7,900 रुपये में लॉन्च किया गया है, जबकि Realme C21 को मलेशिया में 499 मलेशियन रिंगिट यानी करीब 8,800 रुपये में बेचा जा र हा है। Realme C25 को हाल ही में इंडोनेशिया में 2,299,000 इंडोनेशियन रुपयाः यानी करीब 11,600 रुपये में लॉन्च किया गया है।
Realme C20 की स्पेसिफिकेशन
Realme C20 एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसमें एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की HD+ आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Realme C20 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। रियलमी के इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी, चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है।
•Realme C21 की स्पेसिफिकेशन•
Realme C21 में एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI दिया गया है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट है। Realme C21 में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।
•Realme C21 का कैमरा•
कैमरे की बात करें तो Realme C21 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेागपिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Realme C21 की बैटरी
फोन की बैटरी और कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की
फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट है और 3.5mm का हेडफोन जैक भी है। इसके अलावा फोन में ब्लूटूथ v5 और जीपीएस जैसे फीचर्स है। फोन का वजन 190 ग्राम है।