Redmi Note 9 Pro Max की बात कर रहे हैं। Redmi Note 9 Pro Max कुछ समय से सब-20,000 सेगमेंट के बज़ार में स्मार्टफोन के छक्के छुड़ा रहा है।
•Poco X3 और Note 9 Pro Max की भारत में कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है
•दोनों फोन में मिलता है 64-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप
•Poco X3 को 22 सितंबर को भारत में लॉन्च किया गया है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि फोन मौजूदा Poco X2 का अपग्रेड है, जिसे इस साल फरवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। पोको एक्स3 की खासियत 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और HDR10 सर्टिफिकेशन से लैस फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 64-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स682 प्राइमरी सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट और 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6,000mAh क्षमता की बैटरी है। स्पेसिफिकेशन्स शीट को देखा जाए तो फोन फीचर्स से लोडेड महसूस होता है। हालांकि जिस कीमत में Poco X3 लॉन्च हुआ है, उस कीमत में कई धुरंधर पहले से ही मार्केट में अपने पैर जमाए बैठे हैं।
Redmi Note 9 Pro Max कुछ समय से सब-20,000 सेगमेंट के बज़ार में स्मार्टफोन के छक्के छुड़ा है
• Poco X3 Redmi Note 9 Pro Max: price in India•
पोको एक्स3 के बेस 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 है। Poco X3 का टॉप-एंड वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है। फोन दो रंग के विकल्पों में पेश किया गया है - कोबाल्ट ब्लू और शैडो ग्रे। यह 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे से Flipkart के जरिए बेचा जाएगा।
Redmi Note 9 Pro Max दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। एक 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है, जिसकी भारत में कीमत 16,999 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज में आता है, जिसकी कीमत 18,499 रुपये है। फोन ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलियन ब्लैक रंग विकल्पों में आता है।
• Poco X3 vs Redmi Note 9 Pro Max: Specifications •
डुअल-सिम (नैनो) पोको एक्स3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI for Poco 12 पर चलता है। फोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 240 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और HDR10 सपोर्ट मिलता है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। Poco X3 ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी चिपसेट, एड्रेनो 618 जीपीयू और 8 जीबी तक एलपीडीडीआर4एक्स रैम से लैस आता है।
दूसरी ओर, डुअल सिम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह प्रोटेक्शन फोन के फ्रंट और रियर पैनल के साथ रियर कैमरों पर भी दी गई है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR4X RAM है।
• Poco X3 vs Redmi Note 9 Pro Max: cameras •
तस्वीरों और वीडियो के लिए, पोको एक्स3 में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स682 प्राइमरी सेंसर एफ/1.73 लेंस के साथ, 13-मेगापिक्सल सेंसर 119-डिग्री वाइड-एंगल एफ/2.2 लेंस के साथ, एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और आखिर में, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर मिलता है। फ्रंट में आपको एफ/2.2 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल सेंसर मिलता है, जिसे होल-पंच कटआउट में सेट किया गया है।
अब बात Redmi Note 9 Pro Max की करें तो यह फोन भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और इसमें भी 64-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यहां पर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फोन में RAW फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट है। रियलमी 7 प्रो की तरह ही रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स का सेल्फी कैमरा भी 32 मेगापिक्सल सेंसर से लैस आता है।
• Poco X3 vs Redmi Note 9 Pro Max: battery, connectivity। •
Poco x3 में 128 जीबी तक यूएफएस 2.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है, जो माइक्रोएसडी कार्ड (256 जीबी तक) को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 4जी, जीपीएस / ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और चार्ज करने के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। Poco X3 एक विशाल 6,000mAh बैटरी के साथ आता है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलते हैं। एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है और फोन में IP53 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।
Redmi Note 9 Pro Max में 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Poco X3 का डायमेंशन 165.3x76.8x9.4 एमएम और वज़न 215 ग्राम है। वहीं, Redmi Note 9 Pro Max का डायमेंशन 165.5x76.6x8.8 एमएम और वज़न 209 ग्राम है।
हमारी तरफ से दोनों मोबाइल बेस्ट है
अब आपकी बारी आप कोनसा मोबाइल सबसे बेस्ट मानते है
नीचे 👇 कमेंट बॉक्स मै कमेंट जरुर करे
अगर आपको हमारी बताई गई जनकरी अच्छी लगी तो आप
शेयर जरुर करे और notification betton दबाए
ताकि हमारी हर पोस्ट आप मिस ना करे
धन्यवाद 🙏❤️🥀
Technical bohra93