• garena free fire • का मालिक कोन है 🤔




Garena Free Fire Game का
मालिक कौन है
 Free Fire किस देश का गेम है। अगर आप PUBG खेलने के शौकीन है तो आपने फ्री फायर के बारे में जरुर सुना होगा। हो सकता है कि आप इस गेम को भी खेलते होंगे। वैसे जब भी बैटल रोयाल गेम की बात होती है तो सबसे पहला नाम प्लेयर अननोन बैटल ग्राउंड्स का आता है। हालाकि इस तरह का यह इकलौता गेम नहीं है बल्कि इस श्रेणी में कई और भी गेम्स आते है। जिनमे Free Fire का नाम भी शामिल है। इसमें 50 खिलाड़ी एक साथ ऑनलाइन मैदान पर उतरते हैं और सभी खिलाड़ी गेम्स के दौरान एक दूसरे को मारने की कोशिश भी करते हैं। आखिर में बचने वाले गेम का विनर बनाया जाता है।
भले ही भारत में बैटल रोयाल खेलों में PUBG लोकप्रिय है लेकिन दुनिया के लोकप्रिय गेम में Free Fire को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। बता दे कि साल 2018 में एंड्राइड और IOS प्लेटफार्म में दुनिया के सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले गेम में फ्री 

फायर चौथे स्थान पर था। ऐसे में बहुत से लोग इस गेम के बारे में जानना चाहता है जैसे इसका मालिक कौन है फ्री फायर गेम किसने बनाया है साथ ही यह किस देश का गेम है। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।


Garena Free Fire Game का मालिक कौन है

इस गेम को Garena नाम की एक कंपनी ने बनाया है जिसकी बुनियाद साल 2009 में सिंगापुर में रखी गयी थी। Garena दो शब्द ग्लोबल और अरीना से मिलकर बना है। 2009 से लेकर अबतक यह कंपनी 30 से ज्यादा गेम बना चुकी है। जिनमें से Arena of Valor, Headshot, Contra, Firefall, FIFA, League of Legends जैसे पॉपुलर गेम के नाम शामिल है।

Free Fire Game किसने बनाया है

2017 के समय तक बैटल रोयाल PC पर काफी अधिक लोकप्रिय हो गए थे और उन्ही में सबसे पॉपुलर गेम PUBG था जिसे सभी गेमर्स पसंद करते थे। हालाकि उस समय मोबाइल पर कोई भी बैटल रोयाल गेम नहीं था। इसी को देखते हुए Garena कंपनी के फाउंडर Forrest Li ने मोबाइल डिवाइस के लिए बैटल रोयाल गेम बनाने का डिसीजन लिया।


Free Fire किस देश का गेम है
 

वर्तमान समय में Free Fire Game के वर्ल्डवाइड 450 मिलियन से भी ज्यादा रजिस्टर यूजर हैं। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते है कि इस गेम को कितनी लोकप्रियता हासिल है। बहुत से लोग इस गेम को बनाने वाले देश के बारे में जानना चाहते है। अगर आपने हमारी PUBG वाली पोस्ट पढ़ी है तो आपको भी पता होगा कि PUBG गेम को किस देश ने बनाया है। अगर नहीं पता तो बता दे कि PUBG को साउथ कोरिया में बनाया गया है।

 Garena के Free Fire Game की बात करे तो इसे सिंगापुर में बनाया गया है। फ्री फायर को बनाने वाली कंपनी Garena सिंगापुर की ही एक कंपनी है। जो Gaming, eSports, eCommerce और Digital Finance का काम करती है और इसके owner कौन है यह हमने आपको इस पोस्ट के ऊपर बता दिया है।


अगर आप यहां गेम खेलना चाहते है तो
Free Fire  👈
इस लिंक मै टच करके आप सीधा डाउनलोड भी कर सकते है 

हमारी बताई गई जानकारी आपको कैसी लगी कॉमेंट बॉक्स मै जरूर बताएं 
धन्यवाद ❤️🙏
TechAkki

Technical

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद

और नया पुराने